एसपी अनिल कुमार सिंह होली के पर्व पर रंग में भंग डालने वालों पर काफी गंभीर दिखाई दे रहें है। होली को षान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जुटे एसपी ने समस्त थानाध्यक्षों से अतिसंवदेनषील व संवेदनषील होलिका स्ािलों और हुड़दंग मचाने वाले स्थानों को चिन्हित करा लिया था। इसके बाद एसपी ने होली के पावन पर्व को षान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये सुरक्षा कवच तैयार कर समस्त क्षेत्राधिकारियों, कोतवाली निरीक्षकों, थानाध्यक्षों चैकी प्रभारियों सहित खुफिया विभाग को एलर्ड कर दिया है। इसके साथ ही गैर जनपद से भारी पुलिस बुलाई जा रही है। जो जनपद की पुलिस के साथ मिलकर होली को षान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग करेंगी। इसके साथ ही खुफिया विभाग सहित पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी तैनात किये जा रहें है। जो होली के रंग में भंग डालने वालों पर विषेष रूप से नज़र रखेंगे। सुरक्षा में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिये एसपी स्वमं सीसीटीवी कैमरों की मानीटरिंग कर हुड़दंग मचाने वालों पर ध्यान रखेंगे। वही एसपी ने कही संदिग्ध वस्तु, संदिग्ध लोग और संदिग्ध वाहन मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिये जनता से अपील की है। साथ ही उन्होंने बिना मर्जी के रंग न डालने और रंग से परहेज रखने वालो से स्वयं बचने की अपील भी की है।
एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि होली पर काफी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। खुफिया विभाग व पुलिस कर्मियों को भी सादी वर्दी में लगाया गया है। जो रंग में भंग डालने वाले, शराब पीकर उत्पात मचाने वाले, बाइकों पर सवार होकर हुड़दंग करने वालों पर विषेष नज़र रखेंगे, ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उनपर रासुका जैसी संघीन धाराआों में अभियोग दर्ज किया जायेगा।
रिपोर्ट- सदर सैफी पीलीभीत
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…