Categories: Crime

हे भगवान- गर्भवती बहन का रेप करने के बाद कर दी हत्या।

रायसेन। सलमतपुर इलाके में बुधवार को मुंहबोले भाई ने ही अपनी प्रेग्नेंट बहन से रेप कर डाला। 30 साल की पीड़िता खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान भाई ने इस कुकृत्य को अंजाम दिया। जब महिला ने बारे में अपने बताने की बात कही तो आरोपी महेन्द्र भील ने उसका गला दबाकर महिला की जान ले ली। महिला के पेट में 6 महीने से प्रेग्नेंट थी। 

जब शाम को भी महिला घर नही पहुंची तो पति ने खेत पर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत में पत्नी का शव देखकर वह चीख उठा।

पति ने रोते-रोते थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का शव पास सुआखेड़ गांव के एक खेत में पड़ा हुआ है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के लोगों से कड़ी पूछताछ की। घटना के दूसरे ही दिन गुरुवार को आरोपी महेन्द्र भील को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कई धाराओं में केस बनाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
पुलिस रिमांड पर लेकर इस घटना में बारीकी से कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला का डीएनए टेस्ट भी कराया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि इस अपराध में कोई और भी तो शामिल नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts