2017 के विधानसभा चुनाव में इनकी सुनिजीत है। उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की हितैषी है जो सबको साथ लेकर चलती है। अन्य राजनैतिक दल अल्पसंख्यकों को हमेशा धोखा दिये है। चाहे सपा हो या कांगेस हो सबने हमको ठगने का काम किया है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोनल को-आर्डिनेटर डा. राम कुमार कुरील ने कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी ने विनोद राय के पिछले परफार्मेस को देखते हुए पुन: इनको 2017 में चुनाव लड़ने के लिए निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में केवल एक महीने चुनाव लड़ने का समय मिला भारी विरोध के बावजूद इन्होने 50 हजार से उपर मत प्राप्त करके सभी दलों को चौंका दिया था। कार्यक्रम के प्रारंभ में आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में जोनल को-आर्डिनेटर डा. लक्ष्मीकांत, शोभनाथ चौधरी, इंदल राम, ज्ञानसागर, रितेश कुमार, मेवा लाल, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, जखनियां विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार, सदर विधानसभा से संतोष कुमार यादव, जंगीपुर प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, लल्लन राजभर, रंगजी कुशवाहा, रामकिशुन बिंद, डा. शिवनारायण, रामचंद्र प्रधान, विनोद बागड़ी, गुलाब राम, दीना राम, भोला राम, बबूआ राय, सतीश राय आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू ने किया। चिलचिलाती धूप, लू के थपेड़ों के बीच हजारों की संख्या में शहीद पार्क में बसपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही दूसरे तरफ मुहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के 40 अग्नि पीडि़तो को नकद सहायता धनराशि बसपा प्रत्याशी विनोद राय ने दिया। अग्नि पीडित में से एक के घर लड़की शादी थी उसे विशेष सहायता राशि दी गयी। इस अवसर पर जोनल को-आर्डिनेअर डा. राम कुमार कुरील भी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…