Categories: Crime

सुरक्षा राज्य सरकार का विषय है – राजनाथ सिंह

वाराणसी। राजेंद्र कुमार गुप्त। सर्किट हाउस में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहाकि आज सुबह वाराणसी कचहरी में मुझे एक बम मिलने की जानकारी मिली थी।जो ज्यादा विस्फोटक नहीं था।ये किसी की शरारत हो सकती है। कहाकि सुरक्षा राज्य सरकार का विषय है।

राज्य की मांग पर केंद्र उन्हें सुरक्षा बल मुहैया कराती रहती है। कहाकि सुरक्षाबलों को फ्रेंडली बनाने के लिए समय समय प्रशिक्षण दिए जाते है।उन्होंने कहाकि सरकार का मानना है कि सुरक्षा बल देखकर जनता में भय व्याप्त न हो। बिहार के सीएम नितीश कुमार का बयान था कि हमें भाजपा मंजूर नहीं,यदि भाजपा को रोकना है तो सबको एक मंच पर आना होगा। इस सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहाकि राजनीति में सबको आजादी है। कोई भी कुछ बोल सकता। भगवा आतंकवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहाकि इस मामले में संसद में बोलूंगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले उत्तराखंड सरकार ने 12 अहम फैसले ले लिए है। इसके जवाब में उन्होंने कहाकि इसमें कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा करें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts