Categories: Crime

मुबारकपुर में हुई शांति समिति की बैठक

आजमगढ़। मो. जावेद “लड्डू”। मुबारकपुर थाने मे शान्ति समीक्षा बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस अधिक्षक दया नन्द मिश्रा, अपर पुलिस अधिक्षक डॉ विपिन ताङा, थानाध्यक्ष  सन्त लाल यादव, चौकी इन्चार्ज दिनेश पाठक, नगर चेयरमैन डॉ शमीम अहमद, पुर्व सभासद महमूद अख्तर एडवोकेट, सरोज कुमार अगरवाल, मन्नू लाल वर्मा इत्यादि क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे। बैठक में निर्णय हुवा कि विडियो ग्राफी के द्वारा क्षेत्र में हुवे उपद्रव मे जो लोग तोड़ फोड़ व उन्माद मचाने मे रहे उन्हें ही गिरफ्तार किया जाएगा।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों मुबारकपुर कसबे में क़ुरान के पन्नों से कटोरी बना कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गयी थी पर जिले के कप्तान और चुस्त प्रशासन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी और इस बात से जिलाधिकारी श्री सुहास एलवाई जी ने पुलिस विभाग की मुस्तैदी की भूरि भूरि प्रशसा की।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts