Categories: Crime

कानपुर- बंदियों को कोर्ट ला वाहन में भिड़े दो बंदी, मची अफरातफरी

कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। बंदियों को जेल से लेकर कोर्ट आने वाले पुलिस वाहन में आज उस समय हडकंप मच गया जब हत्या के आरोप में बंद दो बंदी आपस में भिड गए जिसकी वजह से एक कैदी का सर फट गया. घायल बंदी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस के वाहन बंदियों को जेल से लेकर कोर्ट आते है. आज कोर्ट लाते समय वाहन की सीट को लेकर दो बंदी संजय और विनय आपस में भिड गए और दोनों में जमकर मार पीट हुई. मारपीट के दौरान एक बंदी संजय ने दूसरे बंदी विनय का सर फोड़ दिया जिसके बाद वाहन में अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में विनय को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों बंदियों की एडीजे 2 कोर्ट में पेशी होनी थी और दोनों ही बंदी हत्या के आरोप में जेल में बंद है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts