Categories: Crime

महाराजगंज- विवादों में फिर घिरे विवादों के सिंघम

महाराजगंज। पल्लवी त्रिपाठी। महाराजगंज जिले के एक मात्र सिंघम कहे जाने वाले अंजनी राय विवादों के घेरे में हैं। आप को बता दे कि सिंघम कहे जाने वाले अंजनी राय जब महाराजगंज नगर चौकी के इंचार्ज जब शुरू में बन कर आये थे तो नगर में उनका खूब चर्चा हुआ और वे सिंघम नाम से प्रसिद्द हो गए। जब वे गस्त पे निकलते थे तो उनका जलवा कुछ और ही था। लेकिन धीरे- धीरे उनकी दंबगई बढ़ती गई और वे विवादों में घिरते गए। कई लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर उनके ट्रांसफर की माग करने लगे। कुछ दिनों बाद उनका ट्रांसफर बस्ती जिला हो गया। लेकिन वह वहा टिके नहीं दुबारा महाराजगज जिले में आये और उनको सिदुरिया का चौकी इंचार्ज बना दिया गया। यहां भी सिंघम कुछ ही दिनों बाद फिर से विवादों के घेरे में आ गए।
मामला कुछ यूं है की आज 16.4.16 शनिवार को 3 दिन बाद बैंक खुला तो बैंक में भीड़ काफी हो गयी। और बैंक का सरवर फेल हो गया। जिसके चलते उपभोक्ता बैंक में शोर करने लगे। इसको देख कर स्टेट बैंक सिन्दुरिया के मैनेजर ने चौकी पर फोन कर पुलिस को बुलाया। उस समय बैंक में सिन्दुरिया चौकी इंचार्ज  अपने एक कांस्टेबल के साथ बैंक के अंदर गए ।और लोगो को समझाने लगे लेकिन बात विगड़ गई और सिंघम साहब अपने फार्म में आ गए। उसके बाद दनादन दनादन अपन दंडा एक युवक पर गिराने लगे। उसके बाद तो मामला विगड़ ही गया। वहा पर गुस्साये लोगों में सिंघम और कान्सटेबल की जमकर धुनाई कर दी। धुनाई करने के बाद लोगों ने सिन्दुरिया चौकी पर पथराव भी करने लगे । जिसमे 5 पुलिस वाले जख्मी हो गए। उसके बाद जिले से चौकी पर आला अधिकारी मय फ़ोर्स के साथ पहुच गए। तब जाके मामला शांत हुआ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts