Categories: Crime

राशन वितरण में जमकर चले लाठी डंडे

बलिया। नुरुलहोदा। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में राशन वितरण को लेकर दो वर्गो में बवाल हो गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गयी, लेकिन पुलिस के सामने भी उपद्रवी रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब मामला ठंडा होता नजर नहीं आया, तो अंतत: पुलिस को लाठी भाजनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ली है, लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। गांव में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि गांव के कोटेदार कृष्णानंद यादव के यहां शनिवार को सुबह से राशन वितरण हो रहा था। राशन लेने के लिए एक तरफ चौहान बिरादरी के लोग कतार में खड़े थे, तो दूसरी तरफ कुरैशी बिरादरी के लोग खड़े थे। इसी बीच पहले हम लेंगे-पहले  हम लेंगे को लेकर दोनों पक्ष के लोग उलझ गए। इस दौरान सोनू पुत्र नबी उल्लाह तथा मानिकचंद चौहान पुत्र भोला चौहान के बीच मारपीट हो गयी। लाठी-डंडे व पतर-भाला के साथ पहुंचे दूसरे पक्ष की पिटायी से मानिक चंद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना जैसे ही चौहान बिरादरी को हुई, वे भी मौके पर पहुंच गये। तब तक इसकी सूचना किसी ने सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला को दे दिया। सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष एक पक्ष से पूछताछ कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने रमेश चौहान को दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। मामले को अनियंत्रित होता देख थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मिलकर उपद्रवियों को  दौड़ा लिया। घटना की सूचना पास होते ही सिकंदरपुर सीओ श्यामदेव, खेजुरी थानाध्यक्ष सारनाथ सिंह भी हमराहियों के साथ पहुंच गये। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही घायल मानिकचंद चौहान को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts