Categories: Crime

साध्वी प्राची ने उगला ज़हर, कहा मुस्लिम सडक पर नमाज़ न पढ़े।

हैदराबादः विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने हैदराबाद में मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगला। श्रीरामनवमी शोभा यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि जिसे भगवान राम से प्रॉब्लम हो वह भारत छोड़ दें। अगर हैदराबादी सड़कों पर मुस्लिम नमाज पढ़ेगे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और उन्होंने पुलिस को भी चेतावनी दी।

और क्या कहा साध्वी ने?
◆भारतीय संविधान मुस्लिमों को सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देता है।
◆मुस्लिम मस्जिदों में नमाज पढ़े और वहीं प्रार्थना करें।
◆उन्होंने भारत माता की जय के नारे को सार्वजनिक करने पर जोर दिया।
◆राम मंदिर किसी भी हाल में बन कर रहेगा, इसे दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।
◆भगवान राम से जिसे परेशानी हो वह भारत छोड़ दें।
◆प्राची ने स्थानीय पार्टी के सांसद को भी निशाना बनाया।
★देवाठाकुर ने कहा कि धैर्य रखें भगवान राम उनका साथ देंगे।

श्रीरामनवमी शोभा यात्रा के मौके पर भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने साध्वी प्राची, देवा ठकुर,और साक्षी महराज को बुलाया था।पुलिस सूचना के बावजूद उनके आगमन को रोकने में नाकाम रही और मूकदर्शक बनी रही।श्रीराम नवमी और शुक्रवार का दिन एक साथ होने के कारण शोभा यात्रा रानी अवंती बाई हॉल से देरी से शुरू हुआ। शहर के संवेदनशील इलाकों सहित भोई गौड़ा कमान, बेगम बाजार, हबीब नगर से होता हुआ सुल्तान बाजार,हिन्दोमान वीईम धर्मशाला पर समाप्त हुआ।
जनसभा रही विफल

श्रीरामनवमी शोभा यात्रा निकाले जाने के अवसर पर विधायक टी राजा सिंह और भाग्य नगर श्री राम उत्सव समिति के सदस्यों के बीच विवाद के कारण हनुमान वीईम धर्मशाला में आयोजित जनसभा विफल रही। राजा सिंह ने रामनवमी के अवसर पर संघ परिवार के विवादास्पद नेताओं को हैदराबाद आमंत्रित किया था जबकि श्रीरामनवमी उत्सव समिति ने मध्य प्रदेश के स्वामी ओखबोमहाराज को तलब किया।

पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शोभा यात्रा शुक्रवार को होने के मद्देनजर हैदराबाद सिटी पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। आयुक्त पुलिस श्री एम महेंद्र रेड्डी ने 6.8 किलोमीटर शोभा यात्रा के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे  द्वारा नियंत्रण किया और समय-समय पर शोभा यात्रा का जायजा लिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts