Categories: Crime

खोखे में लगी आग

आगरा-बाह । नीरज परिहार। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गॉव अरनौटा में ताराचंद निवासी शालूबाई कतेहाबाद खोखा रखकर सब्जियो की दुकान करता है। शनिवार देर रात्रि सब्जियों से भरे खोखे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गयी। जिससे उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

अन्य खोखे दुकानों में आग लगते देख ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं पीडित दुकानदार ने रंजिशन अपने खोखे में आग लगाने का आरोप लगाया है पीडित ने थाना बसई अरेला में अज्ञात लोगों के खिलाक तहरीर दी है। पुलिस मामले की जॉच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts