Categories: Crime

बलिया में पांच पेटी अर्जिनिया के साथ एक गिरफ्तार

बलिया। अखिलेश सैनी। थाना क्षेत्र के गोठवली गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 600 शीशी अर्जिनिया के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब का अवैध धंधा करने वालों में हड़कम्प मच गया है।

https://affiliate.snapdeal.com/

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि गोठवली गांव में रंजन गुप्ता पुत्र छोटेलाल अर्जीनिया का न सिर्फ धंधा करता है, बल्कि सप्लाई भी करता है। थानाध्यक्ष नंदलाल और एसआई चंद्रशेखर सिंह ने समय गंवाये बिना मुखबीर की निशानदेही पर छापेमारी कर दी। पुलिस को यहां भारी सफलता मिली और 600 शीशी अर्जिनिया बरामद कर ली गयी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts