Categories: Crime

स्कूल में बम की खबर से हड़कम्प मचा

कानपुर। दिग्विजय सिंह। बीजेपी विधायक सतीश महाना के स्कूल मे बम की सूचना पर मचा हड़कंप। बम होने की सूचना पर खाली कराया गया स्कूल,पुलिस,बम,डॉग स्क्वॉयड की टीमो ने पूरे स्कूल को खगाला। शहर के हरजेंद्रर नगर लाल बँगले इलाके में स्थित सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलि‍स और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंच गई। इस दौरान स्कूल में बम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ अन्य टीमें भी बम खोजने में लगी हुई हैं। स्कूल को पूरा खाली करवा कर जांच की गई।
बता दें कि लाल बंगला इलाके में स्थित सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल महाराजपुर के भाजपा विधायक सतीश महाना का है। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल पर सुबह के समय एक अंजान नंबर से फोन आया। जब भाजपा विधायक ने एक बार में फोन नहीं उठाया तो अंजान नंबर से दोबारा कॉल आया। फोन रिसीव करने पर दूसरी तरफ से बोलने वाले व्यक्ति ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि फोन क्यों नहीं उठाते हो? जाओ अपने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को बचा सकते हो तो बचा लो, आधे घंटे में बम फटने वाला है। उन्होंने तुरंत इसकी इसकी सूचना पुलि‍स को दी।
इंस्पेक्टर चकेरी अजय कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल में बम होने और उसे उड़ाने की सूचना मिली थी इसको लेकर पूरा स्कूल परिसर खाली करवा कर जांच की गयी है। लेकिन वहाँ ऐसा कुछ भी नही मिला है इस संबंध में जो भी जानकारी मिलेगी वह बता दी जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts