Categories: Crime

भाजपा द्वारा केशव बखान के बाद कांग्रेस ने भी छेड़ा पोस्टर वार

अक्सर पोस्टर और उग्र प्रदर्शन के जरये चर्चा में बने रहने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हसीब अहमद , और श्रीश चन्द्र दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पर तीखा हमला करते हुए एक विवादित पोस्टर इलाहाबाद के चर्चित सिविल लाइन्स सुभाष चौराहे पर लगाया। पोस्टर लगते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विपक्ष के निशाने पर आ गए। वहीँ पोस्टर द्वारा किये गए प्रशन से इलाहाबाद , लखनऊ और दिल्ली तक की राजनीत गर्म हो गई।

पोस्टर पर लिखा था..

“चाय बेचने वाले केशव भईया”
“रहस्य पर से पर्दा हटाओ”
करोड़पति बनने का गुण तो बताओ..?

इस प्रश्न के ज़रिये कांग्रेस भाजपा को घेरने की योजना बना रही है ज्ञात हो की केशव प्रसाद कौशाम्बी में वर्षो पूर्व अपने पिता जी के साथ चाय बेचा करते थे ऐसा उनके करीबी और खुद केशव कहते हैं। मगर 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान केशव प्रसाद ने अपनी सम्पत्ति का जो लेखा-जोखा दिया था उसमे करोड़ो रुपए होने का जिक्र किया था। कांग्रेसियो के पोस्टर वार के बाद यह कहना सही होगा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की राह आसान नहीं होगी 2017 विधानसभा चुनाव में।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts