Categories: Crime

रिफाइनरी पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर पकड़ा

(मथुरा/रिफाइनरी) रवि पाल। एसओ रिफाइनरी योगेन्द्र यादव के नेतृत्व में रिफाइनरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब व एक शराब तस्कर पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार एसओ रिफाइनरी योगेन्द्र यादव पूरे पुलिस बल के साथ बुधवार रात को बरारी कट पे चैकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी, कि एक अवैध शराब का ट्रक आगरा की ओर जा रहा है। सूचना पर एसओ रिफाइनरी सतर्क हो गये। और सघनता से गाड़ियों की चैकिंग शुरू कर दी। इसी बीच उन्हें मथुरा की तरफ से आता हुआ एक संदिग्ध सफ़ेद बोलेरो मैक्स ट्रक सँख्या एचआर 46 डी5907 दिखा। पुलिस ने ट्रक को रुकवाया। तलाशी में ट्रक से 50 पेटी अवैध चेम्स फोर्ड व्हिस्की (हरियाणा मार्का की अँग्रेजी शराब) बरामद हुयी है। तथा विनय पुत्र समंत कुमार निवासी 849, वार्ड 25 निकट ओल्ड आईटीआई रोहतक, हरियाणा नामक एक शराब तस्कर को भी गिरफ़्तार किया है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts