यहाँ मौजूद मुस्लिमो ने कुन्द्रिका शर्मा को उत्तरी विधानसभा की सीट से जिताने का भी संकल्प लिया।बताते चले की बीते गुरूवार को मुस्लिम युवाओ ने सपा नेता सोनू कुरैशी के नेतृव में खंदारी चौराहे पर कुन्द्रिका शर्मा का पुतला दहन किया था। इस दौरान कुन्द्रिका के विरोध में जमकर नारेबाजी कर विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में वोट न डालने की चेतावनी तक दी गयी था। आज इस मामले के पटाक्षेप के दौरान सोनू कुरैशी ने अपने सेकड़ो समर्थको के साथ कुन्द्रिका शर्मा को फूलो की माला पहनाई और उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुन्द्रिका ने सोनू कुरैशी को गले लगाते हुए सम्मान स्वीकार किया।दूसरी और मुस्लिम विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समी आगई और प्रदेश अध्यक्ष तालिब शहजाद ने अपने संगठन कीआगरा मंडल की इकाई को आज तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष तालिब शहजाद ने प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से दी है। बताते चले की बीते गुरूवार को इस संगठन के मंडल अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने एक बयान के माध्यम से कुन्द्रिका शर्मा को समाजवादी पार्टी में शामिल करने का विरोध किया था। इस बाबत समी आगई और तालिब शहजाद ने कुन्द्रिका शर्मा को अपना समर्थन देते हुए महानगर अध्यक्ष के निवास पर उन्हें नोटों की माला पहनकार स्वागत किया। ईस मौके पर हाजी शबाब, हाजी जाकिर, खालिद कुरैशी, धनवान गुप्ता, तनवीर, अनवर, मुस्तकीम, इमरान कुरैशी, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…