Categories: Crime

मुज़फ्फरनगर दंगे पर बन रही है फिल्म ऐश्वर्या निभा रही है आईपीएस मंजिल सैनी का किरदार ।

(कल्पना सिंह)
दक्षिण  फिल्मो की सुपरस्टार ऐश्वर्या धवन मुज़फ्फरनगर दंगे पर बन रही फिल्म मे आइपीएस ऑफिसर मंजिल सैनी की भूमिका निभा रही है ।मंजिल सैनी मुज़फ्फरनगर मे हुए कवाल कांड के दौरान एसएसपी रही थी । बाद मे उन्हें हटा दिया गया । जिसे दंगे के कारणों मे से एक माना गया । अब मुज़फ्फरनगर दंगे पर फिल्म बन रही है ।

जिसमे दक्षिण फिल्मो की किम किरदर्शन कही जाने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री ऐश्वर्या धवन फिल्म मे आईपीएस मंजिल सैनी का किरदार निभा रही । मुज़फ्फरनगर 2013 शीर्षक से बन रही इस फिल्म के निर्माता मनोज सिंह के मुताबिक़ मंजिल सैनी एक बेहतरीन काबिल और बोल्ड आईपीएस है । ऐश्वर्या ने उनका किरदार शानदार तरीके से निभाया है । ऐश्वर्या ने अपने किरदार के नज़दीक जाने के लिए इस समय एसएसपी इटावा मंजिल सैनी से भी गुर सीखे है ताकि उनका किरदार रियलिस्टिक हो सके । गौरतलब है मुज़फ्फरनगर दंगे की शुरुवात मे कवाल मे हुई 3 हत्याओ को माना जाता है । इसके बाद डीएम एसएसपी को हटा दिया गया था जो बाद मे बहुत गलत फैसला साबित हुआ । मनोज सिंह मुज़फ्फरनगर दंगे पर बन रही इस फिल्म मे साम्प्रदायिक सोहार्द का संदेश भी दे रहे है । फिल्म मे ऐसे लोगो पर सीन भी फिल्माए गए है  जिन्होंने दंगे के दौरान मानवता की मिसाल कायम करते हुए एक दूसरे की जान बचाई । फिल्म मे देव शर्मा मुख्य भूमिका मे है जिनकी फिल्म यारियां हिट रही थी । बजरंगी भाईजान फेम मुरसलीन कुरैशी मुख्य खलनायक की दमदार भूमिका मे है । फिल्म की लगभग 15 दिन से मुज़फ़्फ़रनगर मे शूटिंग चल रही है । फिल्म नवम्बर मे रिलीज़ होगी ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts