Categories: Crime

छेड़ छाड़ का कुछ ऐसे लिए बदला

झांसी जिले में रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान एक दलित विवाहित महिला ने शोहदे को ऐसा सबक सिखाया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. विवाहिता ने अपने पति के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक महिला ने उसे प्यार से घर बुलाया और जैसे ही यवक ने जींस उतारी उसने धारदार हसिये से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला.
एक हिंदी अख़बार में छपी खबर के मुताबिक घटना जिले के ककरबई थाना क्षेत्र के ढिमरई गांव की है. जहां दलित महिला स्नेहा (बदला हुआ नाम) अपने पति शिवनंदन के साथ रहती है. पुलिस के मुताबिक गांव का ही 22 साल का युवक भज्जी यादव उसे लगातार परेशान कर रहा था. रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को सबक सिखाने की ठानी.

प्लान के मुताबिक दलित युवती ने शोहदे को रात में घर बुलाया और फिर उससे प्यार से बातें की. इसके बाद युवक ने अपनी जींस उतरनी शुरू कर दी. जैसे ही उसने जींस उतारी महिला ने धारदार हसिये से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया.
प्राइवेट पार्ट कटते ही युवक अपने घर की ओर भागा जहां से परिजनों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया. मेडिकल कॉलेज से युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया.
फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के साथ ही धारा 376, 511, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts