Categories: Crime

जहरीली शराब ने किया मौत का तांडव गयी कई लोगो की जान

राजधानी पटना में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज इलाके की है. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई तीन युवकों की मौत का कारण जहरीली शराब ही बताई जा रही है.
मृतक के परिजनों ने तीनों मौतों का कारण जहरीली शराब पीना बताया है. मृतकों के नाम अशोक दास, उमाशंकर राय और मनोज कुमार हैं. परिजनों के अनुसार तीनों की शराब पीने से तबियत बिगड़ी इस दौरान अस्पताल ले जाते-जाते तीनों की मौत हो गई.

परिजनों ने जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आनन-फानन में शवों का दाह संस्कार कर दिया. शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन की तरफ से कोई पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है. मृतक के परिजन ने उन इलाकों का भी नाम बताया है जहां खुलेआम शराब की बिक्री होती है. गौरतलब है की राज्य में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध होने के बाबजूद राजधानी में कई जगहों पर धड़ल्ले से आज भी शराब बेचे जा रहे हैं. तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts