Categories: Crime

12 साल की उम्र के बाद यहा लडकिया बन जाती है लड़का

लंदन। डोमिनिकन रिपब्लिक के एक हिस्से में कुछ ऐसा हो रहा है जो दुनिया में कहीं नहीं होता। यहां लड़कियां 12 साल की उम्र के बाद लड़का बन जाती हैं। इस उम्र के बाद लड़कियों की आवाज बदलने लगती है। बात-बात पर मूड चेंज हो जाता है। इतना ही नहीं इस उम्र में ही लड़कियों में लड़कों का लिंग विकसित होने लगता है। इससे पहले तक लोग इन लड़कों को लड़की समझते हैं।
यह गांव डोमिनिकन रिपब्लिक के दक्षिण पश्चिम में है। इस गांव का नाम सालिनास है। बीबीसी की विज्ञान सीरीज ‘काउंटडाउन टू लाइफ-द एक्स्ट्राआर्डनरी मेकिंग ऑफ यू’ में सालिनास के बच्चों की कहानी दिखाई गई है। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सालिनास में 90 में से एक बच्चे में यह दुर्लभ विकार सामने आता है।
इस गांव में ऐसे बच्चों को ‘गुएवेडोसेस’ कहा जाता है जिसका मतलब है- 12 की उम्र में लिंग। रिपोर्ट के मुताबिक, इस विकार की वजह एक एनजाइम का न होना है। इस वजह से गर्भाशय में पुरुष सेक्स हारमोन-डिहाइड्रो टेस्टोसटेरोन नहीं बनता है। इसी वजह से ऐसे बच्चों के पास पैदा होते समय अंडकोष नहीं होता है। लेकिन, 12 साल की उम्र में टेस्टोस्टेरोन का उबाल जैसा आता है और पुरुष जननांग उभर कर सामने आने लगते हैं।

इस वजह से जो बात मां के गर्भ में होनी चाहिए वह 12 साल बाद होती है। फिर इन लड़कों की आवाज भारी होने लगती है और अंत में उन्हें एक सामान्य लिंग की प्राप्ति हो जाती है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts