Categories: Crime

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आगरा का महिला मोर्चा सड़को पर

आगरा। जिला भाजपा इकाई में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। सप्ताहभर पहले बल्केश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया पर आरोप लगाते हुए सपा का दामन थाम लिया। वहीं अब भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष गीता कपूर ने बल्केश्वर मन्दिर के पास सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ अर्थी निकालकर रामशंकर कठेरिया का विरोध किया। भाजपा के झंडा बैनर हाथों में लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
गीता कपूर ने केंद्रीय मंत्री पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उन्हें कार्यकर्ता विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से दिक्कत नहीं है, रामशंकर कठेरिया के कारण उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री महिलाओं को सम्मान नहीं देते हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts