Categories: Crime

केरल के एक दफ्तर में अज्ञात शख्स ने लगाया पेट्रोल बम, 5 लोग घायल

तिरुवंतपुरम। वेल्लारादा गांव के एक दफ्तर में आज सुबह एक अज्ञात शख्स आया और पेट्रोल बम लगाकर चला गया। इस हादसे में 5 लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कोट और हैलमेट पहने उस शख्स की किसी बात को लेकर अधिकारियों से बहस हो गई और वो ऑफिस से चला गया । बाद में वो युवक वापस आया और उसने अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी और टेबल पर पेट्रोल बम रखकर चला गया जिसके बाद उसमें धमाका हो गया।

बताजा जा रहा है कि वो आदमी जाते समय बाहर से दरवाजा भी बंद कर गया ताकि अधिकारी उस कमरे से बाहर ना निकल पाएं। चश्मदीदों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने वाला वो व्यक्ति खुद भी घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद ऑफिस में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें आग में झुलस गई हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts