Categories: Crime

बार बालाओं से छेडखानी करने का विरोध करना बराती और घरातियों को पडा महगा दबंगों ने जमकर की पिटाई

आगरा-बाह । थाना बासौनी क्षेत्र के गॉव उमरैठापुरा में बुधवार रात को बारात चढते वक्त रंगशाला में नाच रही बार बालाओं से दबंग युवकों द्वारा छेडखानी के साथ अश्लील हरकतों का विरोध करना घरातियो और बारातियों को उस वक्त महगा पड गया जब दूसरे गॉव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने उनको जमकर दौडा दौडाकर पीटा । जिससे शादी में भगदड मच गयी। सूचना पर भी स्थानीय पुलिस नही पहुची। ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चम्बल के बीहड में नदी किनारे बसे गॉव उमरैठा पुरा निवासी रमेश की पुत्री की बारात बिन्दू नगरा जैतपुर से बुधवार आई थी। जिसमें देर रात बारात चढाई का प्रोग्राम हो रहा था। बारात में रंगशाला में डीजे के गानों पर बार बालाए ढुमके लगा रही थी। तभी पडोंस के गॉव के असामाजिक तत्व दर्जनों की संख्या में आ धमके और बार बालाओं के साथ अश्लील हरकते करते हुए उनके साथ ढुमके लगाने लगे। जिसका विरोध बार बालाओं ने किया। और उन्हौने इसकी शिकायत लडका लडकी पक्ष के परिजनों से की। जिस पर बराती और घरातियों ने दबंग असामाजिक तत्वों के लोगो को समझाया और बार बालाओं के साथ नाचने के लिए मना किया। तो दबंग दो दर्जन से अधिक युवकों ने बौखलाकर घराती और बारातियों को दौडा दौडा कर पीटा। जिससे शादी कार्यक्रम में भगदड मच गयी। अन्य ग्रामीणों को एकत्रित होते देख असामाजिक तत्व के लोग मौके से भाग गये। वहीं पीडितों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार घटना स्थल पर पुलिस नही पहुची थी। वहीं दबंगों के डर से ग्रामीणों में भय व्याप्त है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts