Categories: Crime

राजस्थान मेल में दम घुटने से बीमार व्यक्ति की मौत

आगरा-पिनाहट । पिनाहट में मानवता को झकझोरने वाली घटना  घटी। धौलपुर से इटावा जाने वाली एक राजस्थान परिवहन की बस के चालक परिचालकों की लापरवाही की खातिर एक व्यक्ति की जान ही नही चली गयी। बल्कि उसके शव को रास्तें मे ही छोडकर चले गये। बेचारी पत्नी शव के साथ तडपती रही। उसे जबरन धकेलकर वहॉ से निकल लिये। पूरी बस में से किसी का पत्थर दिल नही पसीजा कि इस शव को लेकर बेचारी महिला कहॉ रास्ते में से कहा जायेगी।
जानकारी के मुताबिक राजाखेडा के एक भटटे पर गंगादीन निवासी पुरई हमीरपुर काम करता है। आज वह अपने घर जाने के लिए अपनी पत्नी गुलाबो देवी के साथ धौलपुर मेल में इटावा के लिए बैठ गया। बस में सवारी इतनी भर गयी। कि किसी का दम घुटने लगे गंगादीन पहले से ही बीमार था। रास्ते में पिनाहट के पास आकर उसका दम घुट गया। और उसकी मौत हो गयी। चालक परिचालक ने मानवता की धज्जियॉ उडाते हुए रास्ते में ही अरनोटा रोड पिनाहट पेट्रोल पम्प के पास शव को रास्ते में ही छोडकर चले गये। पत्नी गुलाबो देवी का कहना है कि मैंने काकी बिनती की कि मुझे इटावा तक पहुचा दो लेकिन उन्हौने हमारी एक भी नही सुनी और धक्का देकर उतार दिया।सूचना पर थाना  पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts