Categories: Crime

बिजली कंपनी के आफिस में हुआ गंदा डांस, अफसरों ने लुटाए नोट

भोपाल। बिजली कंपनी के भिंड स्थित वाटरवर्क्स आॅफिस में अधिकारियों ने फूहड़ डांस का आयोजन किया गया। फूहड़ डांस का प्रदर्शन वहां पदस्थ एक कम्प्यूटर आॅपरेटर ने किया। जिस समय यह गंदा डांस चल रहा था वहां महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने इसे प्रोत्साहित करते हुए नोट भी उड़ाए।

महिला कर्मचारियों के सामने कंप्यूटर ऑपरेटर संजय श्रीवास्तव का फूहड़ डांस काफी देर तक चलता रहा। और अधिकारी उस पर पैसे लुटा रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो मामला कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके बाद कंपनी के जनरल मैनेजर शिव प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को डांस करने वाले आॅपरेटर संजय श्रीवास्तव को हटा दिया लेकिन नोट उड़ाने वाले अधिकारी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts