चोर 20 तोला सोने के आभूषण, 750 ग्राम चाँदी के आभूषण, 40 चाँदी के सिक्के, 1 लाख नकद व कुछ जरुरी सामान आदि कुल मिलाकर लगभग 7 लाख का माल लेकर फरार हो गए। जब मकान स्वामी वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुँच गयी। सूचना पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह भी मौके पर ही पहुँच गए। सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि पीड़ित के पड़ोसी के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो आरोपी कैमरे में नज़र आ रहे हैं। व जिस गाड़ी से घटना को अंजाम दिया गया, गाड़ी का नंबर भी पहचान लिया गया है। जो दिल्ली से संबंधित है। मामले में कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…