Categories: Crime

यूपी पुलिस की नयी पहल सड़क पर शराब पीने वालो को माला पहनाकर भेजा घर

लखनऊ- इन दिनों यूपी पुलिस प्रदेश में शराबियों की आओ भगत में लगी हुई है, जी हां लखनऊ पुलिस ने आजकल शराबियों के खिलाफ एक नई पहल शुरू की है जिसमें सड़क पर शराब पीने वालों को पुलिस वाले पकड़-पकड़ कर माला पहनाते दिख रहे हैं। तो अब आप यह समझ जाइये कि अगर आपके घर में कोई सदस्य रात में माला पहनकर आता है तो समझ जाइए जनाब पीकर आए हैं।
लखनऊ पुलिस ने पत्रकारपुरम और आस-पास के इलाकों में देर रात यह अभियान चलाया। पुलिस ने शराब की दुकानों पर जाकर दुकान मालिकों को सलाह दी कि वे दुकान के आसपास लोगों को शराब न पीने दें। वहीं इस दौरान पुलिस को सड़क पर जो भी शराब या बिअर पीता मिला, पुलिस ने उन सभी को फूलों की माला पहनाई। पुलिस ने उनसे सड़क पर दोबारा न ‘पीने’ का वादा लिया और घर पर शराब पीने की सलाह दी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts