Categories: Crime

कहा सुरक्षित महिलाये- चलती ट्रेन में महिला के साथ हुवा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। ट्रेन में तमाम सुरक्षा के बाद भी एक युवक ने शौचालय में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। बाराबंकी में महिला तथा दुष्कर्मी को ट्रेन से उतारा गया। गोरखपुर से उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर जाने वाली जनसेवक एक्सप्रेस में एक युवक ने ट्रेन के शौचालय में महिला के साथ दुष्कर्म किया। तड़के महिला की तबीयत खराब होने के बाद मामला सामने आया।
महिला के आरोप पर दुष्कर्मी को लोगों ने पकड़ा लिया। महिला ने बताया कि गोरखपुर से ट्रेन के चलने के बाद बुढवल रेलवे स्टेशन पर वह शौचालय में गई। इसके बाद पीछे से आकर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई। दुष्कर्मी महिला को शौचालय में छोड़कर बाहर निकल आया। बाराबंकी में महिला के शोर मचाने के बाद लोगों ने दुष्कर्मी को पकड़ लिया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि महिला को जिला अस्पताल में भेजा गया। दुष्कर्म के आरोपी का नाम रवि है और वह बिहार का निवासी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts