Categories: Crime

MLC बृजेश सिंह BHU के ट्रामा सेंटर में भर्ती

वाराणसी। ताबिश अली। माफिया से एमएलसी बने ब्रिजेश सिंह को रीढ़ की ह्ड्डी में समस्या होने के कारण शनिवार को वाराणसी स्थित बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

एक मई यानि मजदूर दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के इंताजाम में जुटे जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें पहले ही खिंच गयी थी। ऐसे में एमएलसी बृजेश सिंह का ट्रामा सेंटर में भर्ती होना पुलिस प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है। हांलाकि, अस्पताल प्रशासन द्वारा जहां ब्रिजेश सिंह का उपचार जारी है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा वहां भारी पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गयी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts