Categories: Crime

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज आरोपी करार

नीरज परिहार
आगरा-पिनाहट । थाना क्षेत्र के एक गॉव में घर की छत पर सो रही किशोरी को गॉव के ही युवक ने दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गये। परिजनों को आता देख आरोपी छत से कूदकर भाग गया। पीडिता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुचकर आरोपी युवक के खिलाक रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गॉव निवासी ( उमेश सिंह की पुत्री चंचल 18 वर्ष दोनों काल्पनिक नाम) शुक्रवार की रात अपने घर की छत पर सो रही थी । तभी आरोप है गॉव का ही युवक विपन पुत्र विजय सिंह आ धमका और उसने मौके का कायदा उठाकर सो रही किशोरी का मुुह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की आवाज सुनकर परिजन जाग गये। परिजनों को आता देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर छत से कूदकर भाग गया। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर थाना पिनाहट पहुचे जहॉ उन्हौने उक्त आरोपी के खिलाक तहरीर देकर कार्यवाही की मॉग की। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाक धारा 376/ 511, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपी को पकडने के लिए दबिश दे रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts