Categories: Crime

सवारी भरने के विवाद में भिडे डग्गेमार वाहन स्वामी ,दो घायल

नीरज परिहार
आगरा-पिनाहट । कस्बा थाना क्षेत्र में शनिवार को सवारियों को अपने डग्गेमार वाहन में भरने को लेकर दो डग्गेमार वाहन स्वामी भिड गये। दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले। सूचना पर पहुची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आयी।
जानकारी के अनुसार पिनाहट क्षेत्र में राजाखेडा से भदरौली डग्गेमार चलते है। शनिवार को डग्गेमार बस चालक संदीप परिचालक सतेन्द्र अपनी बस में भदरौली से सवारियों को भरकर पिनाहट की तरक आ रहे थे तभी भदरौली पिनाहट मार्ग पर रैपुरा के पास डग्गेमार टैम्पो चालक बस के आगे से सवारियों को भरने लगा। जिसका विरोध डग्गेमार बस के चालक परिचालक ने किया। इसी बात को लेकर दोनो डग्गेमार वाहन के चालकों से कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट होते देख दोनों ओर से अन्य लोग एकत्रित हो गये और जमकर लात घूसे चले।जिसमें दो लोग घायल हो गये। वहीं टैम्पों चालक ने दबंगई दिखाते हुए अपने गॉव कुकथरी गंगारामपुरा पर अन्य डग्गेेमार बसों को रोक कर जाम लगा दिया। और डग्गेमार बस चालकों की ग्रामीणों के साथ डंडों के साथ धुनाई चालू कर दी। अपने आपको पिटता देख आधा दर्जन डग्गेमार बस चालक परिचालक बसों को छोडकर भाग गये। उन्होने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। देर शाम तक दोनों पक्षों में राजीनामा के प्रयास जारी थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts