Categories: Crime

फर्नीचर शोरूम में लगी आग।

कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। नजीराबाद थाना छेत्र के 80फीट रोड पर उस समय हड़कम्प मच गया ,जब एक फर्नीचर शो रूम में आग लग गई ,देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया। आग की सूचना दमकल व पुलिस को दी गई।

80 फीट रोड इलाके में फर्नीचर और पर्दो के बहुत से शोरूम बने हुए है। उसी में से एक गोडाउन फर्नीचर के नाम से शोरूम भी है। जिसमे आज रात अचानक आग लग गई ,आग इतनी भीषण थी ,की उसने शोरूम के दूसरी मंजिल में बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।जिसमे  लाखो का माल स्वाहा  हो गया।  गलिमत है थी की आग रात लगभग दस बजे के करीब लगी थी तब तक मार्केट बंद हो चुकी थी। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। क्योंकि फर्नीचर बनने में लकड़ी और थीनर का प्रयोग होता है जिसकी बजह से आग बहुत बड़े एरिया को अपने चपेट में ले लिया।  आग बुझाने के लिए फायर विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू प सकी। लेकिन तब तक पूरा शो रूम जल कर ख़ाक हो गया।
वही एसपी ने बताया है आग लगने के कारणों अभी पता नहीं चल सका है वैसे अनुमान यह है की आग शार्टसर्किट से लगी हो सकती है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts