Categories: Crime

खुद को आग लगा कर किया मौत को गले लगाने का प्रयास


‘दो घटनाओं में तीन महिलाएँ जलीं’
रवि पाल
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत बंशीवट सेवा समिति, गोवर्धन में मंजू(35 वर्ष) पत्नी सुरेश ने घरेलु विवाद में अज्ञात कारणों से खुद को आग लगा ली। पति सुरेश द्वारा उसे गंभीर रूप से जली अवस्था में उपचार के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे 95 प्रतिशत जली हुयी अवस्था में आगरा रेफर कर दिया।

दूसरी घटना थाना महावन के गाँव बंदी की है। जहाँ लक्ष्मी(22 वर्ष) पत्नी महेश नामक एक युवती ने गृह-क्लेश में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जिसमें वह 80-85 प्रतिशत झुलस गयी। जब उसकी सास उमा(45वर्ष) पत्नी यशपाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो लक्ष्मी ने अपनी सास उमा को पकड़ लिया। जिसमें उमा को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। और वह भी 70-80 प्रतिशत जल गयी। गृह-क्लेश में लक्ष्मी ने उस कहावत को चरित्रार्थ कर दिया, “हम को डूबेंगे सनम, मगर तुम्हें साथ ले डूबेंगे”। दोनों महिलायें स्वर्ण जयंती अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts