Categories: Crime

आठवें दिन भी ज़ोरों पर दौड़ी साइकिल, ठा० किशोर सिंह ने युवाओं संग निकाली रैली

रवि पाल

मथुरा। मिशन 2017 को ध्यान में रखते हुए मा० मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के आदेश पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये पूरे प्रदेश में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैलियाँ की जा रही हैं। यह अभियान 10 मई तक जारी रहेगा।
जनपद में भी जगह-जगह साइकिल रैलियाँ की गयीं। इसी के चलते रविवार को समाजवादी पार्टी से गोवर्धन विधानसभा के विधायक पद के प्रत्याशी ठा० किशोर सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय से युवा कार्यकर्ताओं तथा सैंकड़ों समर्थकों के साथ एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया। साइकिल रैली कदम्ब विहार, नरसीपुरम, ओंकारेश्वर कॉलोनी, राँची बाँगर से होते हुये गाँव बाद तक निकाली गयी। इस दौरान उनके सर्मथकों द्वारा जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत श्रृंखला में सुन्दर सिंह धनगर(ग्राम प्रधान राँची बाँगर), पंजाब सिंह पटेल, चौ० जगवीर सिंह(ग्राम प्रधान औरंगाबाद) आदि लोग शामिल रहे। रैली का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता शिवकुमार यादव ने किया। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित हो रहे युवाओं का भी साइकिल रैली में विशेष रूझान देखने को मिला। साइकिल रैली में आर्यन यादव, योगेश सिंह, चीकू वर्मा आदि युवा भीड में अपनी अलग ही छाप छोड़ रहे थे। इस अवसर पर तुलसीराम शर्मा(जिलाध्यक्ष, सपा), तनवीर अहमद(जिला महासचिव, सपा), दिगम्बर सिंह यादव, इं० वीरभान सिंह, ठा० मुकेश सिकरवार(विधानसभा अध्यक्ष, गोवर्धन), ठा० जितेंद्र सिंह, परशुराम उपाध्याय(ग्राम प्रधान कोयला-अलीपुर), रविन्द्र चैहान, राजेन्द्र वर्मा, प्रमोद शर्मा, अशोक प्रधान, लक्ष्मण सिंह, रमेश प्रधान, बाली, जगजीत तिवारी, विवेक धनगर, उमेश पटेल, रमेश मंत्री, काकू, विष्णु, भूरीसिंह यादव, रमेश छतियावली, राजेश यादव, चौ० धर्मवीर सिंह,अमितयादव, अजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts