Categories: Crime

रिफाइनरी नगर से दिन-दहाड़े डेढ़ लाख की मोटरसाइकिल चोरी

रवि पाल
मथुरा। रिफाइनरी नगर की सुरक्षा को धता बताते हुए चोर इस नगर की सुरक्षा को लगे प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे से दिन-दहाड़े एक मोटरसाइकिल चुरा ले गये।

बता दें कि पार्थ उपाध्याय निवासी क्वार्टर सँ० 1/310 रिफाइनरी नगर, मथुरा की सफ़ेद रंग की नीली धारियों वाली यामाहा मॉडल आर 15 मोटरसाइकिल सँख्या यूपी85 ए एन 3043 जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रु० थी। उनके आवास के सामने खड़ी थी। सोमवार दोपहर मौका पाकर कुछ अज्ञात चोर बड़ी आसानी से मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना रिफाइनरी नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस घटना ने रिफाइनरी नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts