Categories: Crime

रिफाइनरी की सुरक्षा को लेकर हुआ मॉकड्रिल

रवि पाल
मथुरा। सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में शनिवार सुबह रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की गयी। मॉकड्रिल शनिवार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हुयी। जिसमें सीओ रिफाइनरी ने जनपद के समस्त थानों के फ़ोर्स, डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, फायर सर्विस, एक प्लाटून पी ए सी, एंटी सवोटिंग चैकिंग पार्टी आदि के द्वारा समस्त 33 बिंदुओं पर चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसका निरीक्षण भी सीओ रिफाइनरी कुँवर अनुपम सिंह द्वारा मौके पहुँचकर किया गया। रिफाइनरी की आंतरिक सुरक्षा सीआइएसएफ द्वारा व बाहरी सुरक्षा प्रशासन व पुलिस द्वारा की गयी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts