इसी तरह प्रावि महराजपुर के प्रधानाध्यापक अवधेश चौहान के विद्यालय का निरीक्षण बीईओ पंदह द्वारा27अप्रैल को किया गया था। इस दौरान22अप्रैल से प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले थे। यही नहीं,उस दौरान न तो छात्र उपस्थिति पंजिका मिली थी,ना ही एमडीएम बन रहा था। इसे दृष्टिगत रखते हुए बीएसए ने अवधेश चौहान को सस्पेंड करते हुए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित किया है। इससे इतर बीएसए ने गुरुवार को नगर शिक्षा क्षेत्र के प्रावि पुलिस लाइन का निरीक्षण सुबह7.10बजे किया। विद्यालय बंद मिला। प्रावि हरिपुर नम्बर-1भी बंद पाया गया। अमर शहीTद मंगल पांडेय प्रावि मिड्ढ़ी सुबह7.25बजे बंद मिला। प्रावि चौक पश्चिमी खुला था। अध्यापक उपस्थित थे,लेकिन छात्र मौजूद नहीं थे। प्रावि आजाद में सभी अध्यापक मौजूद मिले,लेकिन28के सापेक्ष06छात्र उपस्थित मिले। प्रावि जवाहर,प्रावि जगदीशपुर,प्रावि तिलक व इंदिरा जूहा स्कूल पर नामांकित छात्रों के सापेक्ष काफी कम बच्चे मिले। पूमावि बलिया पर दोशिक्षक हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले,जबकि एक शिक्षिका अनुपस्थित थी। एक शिक्षक को चिकित्सकीय अवकाश पर दिखाया गया। प्रावि गांधी के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। प्रावि बेदुआ पर मनोज सिंह व प्रावि बनकटा नम्बर-2पर शहनाज बेगम अनुपस्थित मिली। प्रावि नरायण पर छात्र उपस्थिति शून्य पायी गयी। प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। प्रावि विजयीपुर के निरीक्षण में59के सापेक्ष02बच्चें उपस्थित मिले। प्रावि सुभाषनगर बंद मिला। प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी वशिक्षामित्र अनुपस्थित रही। इसके अलावा बीएसए ने प्रावि चौक व सीयर क्षेत्र के प्रावि भुवारी का निरीक्षण किया। उक्त सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश बीएसए ने दिया है। इसके अलावा बीएसए डॉ़ राकेश सिंह ने गुरुवार को अनुदानित शिक्षा क्षेत्र पंदह के बाबा दशरथ पूमावि बाछापार पर कार्यरत राजेन्द्र यादव का वेतन तत्काल रोकने का आदेश जारी किया है। विदित हो कि इनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत मिली थी,जिस पर बीएसए ने सत्यापन रिपोर्ट आने तक वेतन आहरण पर रोक लगा दिया। इसके अलावा बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र पंदह के कन्या जूहा लेदुही का निरीक्षण गुरुवार को किया। विद्यालय पर दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली। अनुपस्थित शिक्षिकाओं कावेतन बीएसए ने अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…