दरअसल आईपीएल के मैचों में सबसे बडा दबाव वीआईपी मूवमेंट का है। मैच के दिन लखनऊ से कानपुर रूट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एक तरफ मुख्यमंत्री मैच देखने आएंगे तो कई केन्द्रीय मंत्रियों के भी कानपुर आऩे की सम्भावना हैं। वहीं अभिनेता संजय दत्त और मुम्बई इन्डियन्स टीम की मालकिन नीता अम्बानी की सुरक्षा के लिए भी विशेष इन्तजाम किए जाने हैं। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खाका खीचने के लिए ग्रीनपार्क मीडिया सेंटर में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल,गुजरात लायन्स फ्रेन्चाइजी और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई। बैठक के दौरान गुजरात लायन्स के पदाधिकारियों ने प्रजेन्टेशऩ के माध्यम से स्टेडियम के भीतर की सुरक्षा की तश्वीर प्रस्तुत की। बैठक में भारी संख्या में पुलिसकर्मी औऱ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पिछले वनडे मैच की तर्ज पर स्टेडियम के भीतर और बाहर व्यवस्था रखी जाएगी। वहीं टिकट की चेकिंग का काम फ्रेन्चाइजी के कर्मचारी करेंगे। बार कोडेड टिकट धारकों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। वहीं दर्शक कोई भी ऐसा सामान साथ में नही ले जा पाएंगे जिसे कुछ दूर तक फेका जा सके। जिसके चलते पानी की बोतल औऱ कोल्ड ड्रिंक की केन पर प्रतिबंध रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…