Categories: Crime

हाजी परवेज़ अन्सारी ने अन्सारी समाज का अदा किया शुक्रिया

कानपुर। मो.शरीफ व मनीष गुप्ता। फेटफुलगंज चाँद तीराहे पर अन्सारी समाज व मुस्लिम पसमांदा समाज के लोगों ने नगर अध्यक्ष हाजी सय्यद फजल महमूद व नगर महासचिव अम्बर त्रिवेदी,कानपुर कैण्ट विधान सभा प्रत्याशी हाजी परवेज़ अन्सारी का पगड़ी एवं चाँदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया ! स्वागत समारोह में रात्रि 8 बजे से हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे ! नगर अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि हाजी परवेज़ अन्सारी जिस तेजी से चुनाव प्रचार कर रहें हैं कानपुर में एक मिसाल है और मैने इनकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेज दी है ! कैण्ट प्रत्याशी हाजी परवेज़ अन्सारी अपने भाषण में अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को बहुत ही विस्तार से जनता को अवगत कराया और कहा 2017 में फिर अखिलेश यादव के नेत्रत्व में समाजवादी पार्टी कि सरकार बनने जा रही है ! अन्त में परवेज़ अन्सारी ने अन्सारी समाज के लोगों का शुक्रिया अदा किया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता  प्यारेलाल गुप्ता ने कि तथा संचालन राजू सुनार ने किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉक्टर जमाल अंसारी अनवर मंसुरी ,आमीन बाबा, निशांत मलिक ,मुमताज मँसुरि ,तारीक अंसारी ,फैजू अंसारी ,शफीक अंसारी ,ईसा अंसारी ,नईम पहलवान ,मोंo तारिक़, अतीक खान ,मोंo वसीम लल्लू ,मोंo इस्लाम ,बटेस्वर गुप्ता आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts