Categories: Crime

बढ़ते अपराध के लिए व्यापारियों ने सपाईयों को ठहराया जिम्मेदार

गाजीपुर। मो.इसराफील अंसारी। व्‍यापार मंडल के नेता  कैलाश यादव को बदमाशों ने गोली मारकर तथा उनके भाई-भतीजे को भी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को उद्योग व्‍यापार मंडल के जिलाध्‍यक्ष अबू फखर खां व जिला व्‍यापार मंडल के जिलाध्‍यक्ष अशोक अग्रहरी के नेतृत्‍व में अलग-अलग व्‍यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक राम किशोर वर्मा से मिलकर पत्रक सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उद्योग व्‍यापार मंडल के जिलाध्‍यक्ष अबू फखर खां ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि कैलाश गुप्‍ता को कई बार पूर्व में धमकी दी गयी थी। इससे पहले भी व्‍यापारी अशोक गुप्‍ता से मार-पीटकर रुपया छिनने की घटना हुई थी तथा हवाई फायरिंग करके आदर्श बाजार में रहने वाले लोगो को आतंकित किया था। इसमें सपा नेताओं का पूरा हाथ होना समझा जाता है। आये दिन व्‍यापारियों से रंगदारी टैक्‍स की डिमांड बदमाशों द्वारा की जाती है।  रामाश्रय यादव सपा के एक युवा नेता के रिश्‍तेदार बताया जाता है। व्‍यापारी नेता कैलाश गुप्‍ता के पुत्र अजय गुप्‍ता ने नामजद दस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें रामबचन कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, शिवजी कुशवाहा, भुवनेश्‍वर साहनी, छांगुर यादव, कमलेश यादव अमरजीत यादव, रामाश्रय यादव, रामाशीष यादव आदि मुख्‍य है। नामजद आरोपियों में कोतवाली पुलिस किसी को गिरफ्तारी न करने पर आदर्श गांव के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने बंदकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्‍यक्‍त करते हुए प्रशासन विरोधी नारे लगाये। दुकानदारों की मांग है कि आदर्श गांव में पुलिस चौकी स्‍थापित की जाय ताकि अपराधों के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लग सकें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts