नीरज शेखर ने कहा कि ठेका किसकी पैरवी पर और किसके जिम्मे है। यह महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि निर्माण का मानक जरूरी है। मौके पर ही संबंधित कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण निगम के महाप्रबंधक को उन्होंने फोन लगाया। कहे कि निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। इसमें लापरवाही, अनदेखी हुई तो फिर कार्रवाई होगी। नीरज शेखर दो मई को बलिया में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी के लिए जहूराबाद तथा मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किए। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर भी उन्होंने चिंता जताई। सोनबरसा, कादीपुर आदि जगह पहुंच कर उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। इसी क्रम में नीरज शेखर ने बताए कि मुख्यमंत्री बलिया के कार्यक्रम में करोड़ों रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉलेज की नींव भी रखी जाएगी। बलिया में विश्वविद्यालय की मांग उन्होंने ही पहली बार उठाई थी। मुख्यमंत्री ने इसे माना। बलिया के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। वह कहे कि भाजपा बलिया की घोर उपेक्षा कर रही है। भाजपा सांसद दो सालों से सड़कों के नवनिर्माण, पुल निर्माण की बात कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। नीरज शेकर के इस दौरे में सपा के वरिष्ठ नेता डॉ.सानंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह आदि साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…