Categories: Crime

ऑनरकिलिंग थी नाबालिग की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

संत कबीरनगर। दीपक कुमार। जिले के महुली थाना क्षेत्र के मुखलिशपुर कुआनो नदी में बीते तीस अप्रैल को मिली सत्रह वर्षीय नाबालिग हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार हत्यारोपियो को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है। हत्या का खुलासा करते हुए एस पी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतिका सोनी को उसके भाई शिवम्, चाचा सीताराम और घनश्याम, मामा पन्नेलाल यादव और पड़ोसी परमात्मा ने मिलकर हत्या की और  उसके शव को बोरे में भरकर कुआनो नदी में फेंक दिया था

जो बीते तीस अप्रैल को नदी किनारे बरामद हुआ था। पुलिस की पूँछ ताछ में गिरफ्तार मृतिका के भाई शिवम् के साथ अन्य आरोपियो ने हत्या के पीछे जो कारण बताया उसके मुताबिक़ मृतिका का एक लड़के के साथ प्रेम सम्बन्ध था जिसको लेकर हत्यारोपी भाई शिवम् और परिजनों द्वारा मृतिका को कई बार समझाने बुझाने के बाद भी जब वो नही मानी तब  हत्यारोपियो ने मिलजुलकर हत्याकर उसके शव को बोरे में रख कर उसे कुआनो नदी में फेंक स्वयं ही थाने में जाकर अज्ञात हत्यारोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी जाँच पड़ताल के बाद पुलिस ने आज मृतिका सोनी हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए चारो हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts