Categories: Crime

बीएचयू हास्पिटल में इमरजेंसी के एसी में विस्फोट, एक दर्जन घायल

।। नीलोफर बानो। वाराणसी में आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के आपात चिकित्सा कक्ष के एसी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक दर्जन लोग घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 12 मई को काशी हिंदू विश्वविद्यालय आना है।

सर सुंदर लाल अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में लगे एसी का कंप्रेशर आज दिन में करीब डेढ़ बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। इनमें चार अस्पताल कर्मी भी हैं। घायलों में चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया। आपात कक्ष को हुए नुकसान के बाद वहां के सभी मरीजों को नए इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी व सीओ भेलूपुर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम की एहतियातन पहुंच गई थी। घायलों में चार मरीजों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इमरजेंसी वार्ड में फंसे कई लोगों को खिडकी काटकर बाहर निकाला गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts