Categories: Crime

सपा हाई कमान से आया पार्टी कार्यकर्ताओ को निर्देश, गाव में गुज़ारे राते।

लखनऊ। नीलोफर बानो। 2017 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश दे रहीं हैं कि लोगों के बीच में जाकर अपनी पार्टी की रणनीति से लोगों को रूबरू करवाएं। समाजवादी पार्टी भी लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश दे रही है कि अब कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियों को लोगों के बीच में लेकर जाये।
पार्टी आलकमान ने गांव-गांव साईकिल यात्रा तो शुरू की ही है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि अब विधायकों मंत्रियों को AC का मोह छोड़ना होगा। पार्टी आलाकमान ने सभी विधायकों और मंत्रियों को साफ तौर पर कहा है कि अब मतदाताओं तक अपनी पकड़ को मजबूत करें तभी बात बनेगी।
पार्टी की तरफ से कहा गया है कि अब AC का मोह छोड़कर कार्यकर्ता गांवों में राते गुजारना शुरू करें। कार्यकर्ता मतदाताओं को भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। मतदाताओं तक पकड़ बनानी जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता और विधायक तालमेल बनाकर आगे बढ़ें और पार्टी की भावी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts