Categories: Crime

मुंबई में मराठी भाषा के साथ साथ हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में भी दर्ज की जाएगी FIR

मुंबई में अब किसी भी पुलिस थाने में आप मराठी के अलावा हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में भी FIR दर्ज करवा सकते हैं। यह एक अनोखा आदेश है जिसका फायदा मुंबई की जनता आसानी से उठा सकती है। इस बात की जानकारी खुद मुबंई पुलिस कमिश्नर दत्ता फड़सलगीकर ने पत्रकारों से बात चीत के दौरान दी है। फड़सलगीकर ने कहा कि अंग्रेज़ी भाषा में तो अक्सर कई जगहों पर FIR और बयान दर्ज किया जाता है। यह ज़रूरी नहीं कि बयान मराठी में ही दर्ज किया जाए बल्कि जनता की आसानी के लिए मराठी के साथ साथ हिन्दी और अंग्रेज़ी मे भी FIR दर्ज की जाए गी।

_अक्सर मुबंई के पुलिस थानों में शिकायतकर्ता का बयान या FIR मराठी में ही दर्ज किया जाता है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह क्या बोल रहे हैं और क्या लिख रहे हैं उन्हें पता नहीं चल पाता। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि पीड़ित अपने बयान में जो लिखने के लिए कहते हैं वह उनके बयान में नहीं लिखा जाता और इसकी जानकारी पीड़ित को इस लिए नहीं हो पाती कि उनको मराठी नहीं आती।_
_इन बातों को महसूस करते हुए जनता की दिक्कतों को ध्यान मे रखते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने यह सराहनीय कार्य किया है। कमिश्नर के ज़रिए उठाए गए इस कदम से वास्तव में मुंबई की जनता के लिए पुलिस थाने में आसानी होगी। अगर किसी थाने में इस पर अमल नहीं किया गया तो शिकायतकर्ता इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दे सकते है।
pnn24.in

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

12 hours ago