Categories: Crime

मथुरा कांड पर गर्म हुई सियासत

मथुरा। रवि पाल
मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण में शहीद हुए पुलिस के दो जाँबाज़ अफसरों के बाद सभी दलों के नेता लगातार मथुरा का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में बुधवार सुबह रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी भी यहाँ पहुँचे। यहाँ पहुँचकर उन्होंने एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया।

वहीँ दूसरी ओर बीजेपी भी मामले को राजनीतिक रंग देने में लगी है। बीजेपी के कई कद्दावर नेता लगातार यहाँ का दौरा कर रहे हैं। बुधवार सुबह आगरा के फतेहपुर सीकरी से बीजेपी की सीट पर सांसद चौ० बाबूलाल शहीद मुकुल द्विवेदी के घर पहुँचे। व उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने जवाहर बाग का निरिक्षण किया। फिर पत्रकारों से वार्ता कर सरकार से मामले की सीबीआई जाँच की माँग की। उन्होंने सरकार पर जम कर निशाना साधा। कहा की सरकार मामले में लिप्त है, इसलिए नहीं चाहती कि मामले की सीबीआई जाँच हो।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts