Categories: Crime

1132- मथुरा हिंसा का एक और मुख्य आरोपी राकेश बाबू गुप्ता हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने बदायूँ में दबोचा

★यूपी पुलिस की बड़ी सफलता
रवि पाल
मथुरा। मथुरा जवाहर बाग़ हिंसा कांड का एक और मास्टरमाइंड और रामवृक्ष यादव का बाँया हाथ राकेशबाबू गुप्ता हुआ गिरफ्तार। पुलिस ने  बदायूँ में धर-दबोचा। बता दें कि 2 जून को हुए मथुरा जवाहर बाग़ कांड में  मुख्य सरगना रामवृक्ष यादव के सेकंड कमांडर, जवाहर बाग़ कांड के शार्प शूटर और थानाध्यक्ष फरह को गोली मारने के आरोपी चन्दन बोस को अभी दो दिन पूर्व ही पुलिस ने बस्ती जिले के कैथोलिया गाँव से पत्नी सहित गिरफ्तार किया है। कैथोलिया में उसकी ससुराल है। अब जवाहर बाग़ कांड के एक और आरोपी राकेश गुप्ता को पुलिस ने बदायूँ जिले में पकड़ लिया है। राकेशबाबू गुप्ता, रामवृक्ष यादव का मुख्य रसद फाइनेंसर था। जिसे एसटीएफ आगरा, बदायूँ और मथुरा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यही शख्श रामवृक्ष यादव के लिए पूरे रसद की व्यवस्था करता था। और मथुरा कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। इसके दो शस्त्र लाइसेंस कैंसिल करने की कारवाही तो जिला प्रशासन कर ही चुका है। अब देखना होगा कि इन जवाहर बाग़ कांड के मुख्य आरोपियों के खिलाफ और क्या-क्या कार्यवाही होगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts