बताया जा रहा है कि अनुज यादव के परिवार और स्थानीय सपा कार्यकर्ता पर्वत सिंह के बीच पहले रंजिश चली आ रही है। परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मॉग को लेकर अड़ गये और शव को मौके से न उठाये जाने पर अड़ गये। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश की और जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच शव को लेकर छीनाझपटी भी हुई। भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा और आनन फानन में शव को जीप में डालकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। तनाव के मद्देनजर गॉव में पीएसी तैनात कर दी गयी है।पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी के मुताबिक मृतक के भाई ने राजनैतिक रंजिश बताते हुए सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया है। एक आरोपी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है जिसका नाम पर्वत सिंह बताया जा रहा है। एसपी के मुताबिक पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफतारी की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…