Categories: Crime

बलात्कार पीड़ित की सहायता को आई फाइटर सेना अगेंस्ट करप्शन। पीड़िता ने कहा “साहेब मेरे जीजा ने मेरा बलात्कार किया और मैं गर्भ से हु।”

कानपुर। दिग्विजय सिंह व मनीष गुप्ता। फाइटर सेना अगेंस्ट करप्शन के संयोजक कमलेश फाइटर द्वारा कलियुगी जीजा के बलात्कार से गर्भवती हुई पीड़िता को लेकर आज डीआईजी कानपुर नगर के कार्यालय में पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने डीआईजी  कार्यालय में बताया कि वह गुजैनी थाना अंतर्गत गोविंद नगर कानपुर नगर में निवास करती है,

वह पढ़ी-लिखी नहीं है,उसके गुजैनी रविदास पुरम निवासी दबंग प्रवृत्ति के जीजा द्वारा जबरन बलात्कार किया जाता रहा ,जब उसने अपने जीजी की काली करतूत अपने माता पिता को बताइ तो माता पिता ने उसे मारा पीटा।
एक माह बाद ही जब वह बीमार पड़ी तो डॉक्टर के यहां जाने पर उसे वा उसके पति को पता चला कि उसे 6 माह का गर्भ है जिसके चलते उसके पति के पैरों तले जमीन खिसक गई तब पीड़िता ने अपने पति को अपने ऊपर हुए जुल्मों की सारी दास्तान बताई जिसके बाद से पीड़िता व उसका पति न्याय पाने के लिए और कलियुगी जीजा को दंड दिलाने के लिए जिला प्रशासन की चौखट पर नाक रगड़  रहे हैं किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इस सम्बन्ध में कमलेश फाइटर ने एक प्रेस नोट भी जारी किया और पीड़िता को इन्साफ दिलाने की विधिक लड़ाई लड़ने की बात कही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeKanpur

Recent Posts