Categories: Crime

अखिलेश सरकार ने शहीदों के परिजनों को मुआवजा राशि बढ़ाई, अब नौकरी भी देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा हिंसा कांड में शहीद पुलिस अधिकारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद पुलिस अधिकारियों के परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने का भी ऐलान किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिंसा में मारे गए दोनों अधिकारियों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चरखारी (महोबा) में कहा कि मथुराकांड के दोषी नहीं बचेंगे। उन्होंने कहा कि वे घटना से बेहद दुखी है। घटना में मारे गए पुलिस अधीक्षक से उनके पारिवारिक संबंध हैं। तालाबों के निरीक्षण के लिए शनिवार को चरखारी पहुंचे अखिलेश ने समारोह के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा कि मथुरा में जो भी हुआ, वह बहुत दुखद है। जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषी बचेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक का शहीद होना प्रदेश की क्षति तो है ही, यह उनकी व्यक्तिगत क्षति भी है। उनके परिवार का पुलिस अधीक्षक के घर आना-जाना था।
उधर पुलिसकर्मी भी अपने दो पुलिस अधिकारियों के परिजनों की मदद करने की पहल की है। मथुरा पुलिस एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार के परिजनों को 26-26 लाख देगी। मथुरा पुलिस के अफसर-सिपाही रुपयों का कलेक्शन करेंगे। इसमें अधिकारी 7 दिन, उपनिरीक्षक 5 और कांस्टेबल 3 दिन का वेतन देंगे। वहीं मुजफ्फरनगर के पुसिलकर्मियों ने भी पीड़ित परिवारों को अपना एक-एक दिन का वेतन देने का निर्णय किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts