Categories: Crime

खेत की मेंड के लिए हुए खून के प्यासे

रविशंकर / ललित। रामपुर के थाना शहजादनगर स्थित ग्राम हरजीपुर निवासी पप्पू सिंह पुत्र टीका राम को  कुछ लोगों ने रंजिश के चलते रास्ते में घेर कर तमंचे की बटों से पीटकर किया बुरी तरह घायल ।
सूत्रों के मुताबिक पप्पू धान कुटवाने जा रहा है तभी रोहन सिंह, भीमसेन, तेजपाल, सुंदर पुत्र सियाराम तथा आरोपी पक्ष का ही (चचेरा भाई) अमर सिंह पुत्र  राजाराम ने उसे रोककर उससे लडने लगे बताया गया है कि लडाई की वजह खेत की मेंड थी। दोनों पक्षों में मेंड को लेकर पहले भी कई बार कहा-सुनी हो चुकी थी घटना गांव से लगे बराखास की है ।फिलहाल पप्पू को काफी चोटें आई हैं जिसके चलते उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है । तथा सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में कार्यवाही हेतु तहरीर दे दी गई है ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts